आपसी झगड़े में दो युवकों ने जहर खाकर दी जान / Narwar News

नरवर। आपसी झगड़े में दो युवकों ने जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने दोनों के परिजनों पर क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही सभी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दीपू कुशवाह निवासी पारागढ़ ने सितंबर 2020 में जहर खाकर आत्महत्या कर ली था।

परिजनों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाने शुरू कर दिया। जिससे दूसरे पक्ष के संतोष (20) पुत्र रामस्वरूप कोली निवासी नरवर ने दिसंबर 2020 में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने संतोष की मौत पर हरिसिंह कुशवाह, मनोज कुशवाह, बुद्धसिंह कुशवाह, भगवानसिंह कुशवाह निवासी पारागढ़ के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं दीपू की मौत पर रामस्वरूप कोली, सुनील कोली, सुरेंद्र बघेल के खिलाफ केस दर्ज कर जनवरी 2021 में गिरफ्तार कर लिया था।