Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में ‘डोसे की धस’ को लेकर दो दुकानदार भिड़े: मारपीट हुई; दोनों पक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार देर शाम डोसा बनाने के दौरान निकलने वाली ‘धस’ (तीखी भाप) को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, न्यू ब्लॉक में धर्मेंद्र जटारिया ‘दिल्ली डोसा एंड चाट भंडार’ चलाते हैं, जबकि उनके पड़ोस में राकेश जैन का ‘राज गिफ्ट सेंटर’ है। राकेश जैन का आरोप है कि डोसा बनाते समय उड़ने वाली तीखी भाप (धस) से उनके ग्राहकों और उन्हें परेशानी होती है। इस मुद्दे पर पहले भी कई बार बातचीत हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।

गुरुवार देर शाम इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों और उनके स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों पक्ष शिवपुरी कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

राकेश जैन ने पुलिस को बताया कि डोसे की धस के कारण उनकी दुकान चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, धर्मेंद्र जटारिया का कहना है कि उनके पास फिलहाल इस समस्या का कोई ठोस उपाय नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!