शिवपुरी: जिला मुख्यालय एडीएम ऑफिस के स्टेनो को आज लोकायुक्त की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है.
जानकारी के अनुसार डीएसपी लोकायुक्त विनोद कुशवाह ने बताया कि ध्यानेंद्र सिंह निवासी श्रीपुर चक्क कोलारस ने भूमि दुरुस्ती के लिए आवेदन लगाया था. जिनकी फाइल एडीएम ऑफिस शिवपुरी में आई हुई थी. इसी दौरान एडीएम के स्टेनो मोनू शर्मा ने 15 हजार रिश्वत की मांग की 15 हजार देने के बाद भी फाइल में सुधार नहीं किया गया. उसके बाद 5 हजार की मांग और की गई. जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त ग्वालियर एसपी को आवेदन दिया. इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने आज स्टेनो मोनू शर्मा को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.








Be First to Comment