Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक भ्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी द्वारा जिला चिकित्सालय शिवपुरी का औचक भ्रमण किया गया, जिसमें एसएनसीयू यूनिट, मेटरनिटी वार्ड, ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, गायनिक ओपीडी आदि का भ्रमण किया गया और आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मेटरनिटी में अटेंडरों को बैठने हेतु समुचित एवं पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ.बी.एल. यादव, तहसीलदार शिवपुरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि अटेण्डर पास सिस्टम को सख्ती से लागू किया जाए एवं वार्ड में एक ही अटेण्डर रहे, इस हेतु मरीज के परिजनों को समझाइश दी जाए तथा वार्ड में एक ही अटेण्डर को मरीज के साथ रहने की अनुमति दी जाए। अस्पताल के खुले स्थान में चंपा के पेड़ लगाये जाए। वाहनों पर सख्ती से प्रतिबंध किया जाए, जिससे अस्पताल परिसर में सफाई तथा मरीजों की आवाजाही में परेशानी न हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि डायलिसिस यूनिट में स्टाफ की कमी के बारे में एवं 24×7 क्रियाशील किये जाने हेतु व्यवस्था की जाए, इस हेतु पर्याप्त मानव संसाधन एवं मशीनों की व्यवस्था हेतु वरिष्ठ कार्यालय को पत्राचार किया जाए।
आयुष्मान कक्ष में पात्र सभी आयुष्मान कार्ड धारियों को वार्ड के अन्दर भर्ती किया जाए। इस हेतु आयुष्मान भारत आउटसोर्स कंपनी को भी पत्राचार किया जाए।
उन्होंने कहा कि डीएनबी/एनबीई, पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्रों हेतु लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाये। मुस्कान हेतु पीडियाट्रिक ओ.पी.डी. का विस्तार एवं शिशु रोग इमरजेंसी का विस्तार एवं आवश्यक सुविधाएं पीडियाट्रिक वार्ड में जुटाई जाये। पीआईसीयू यूनिट में मरीजों की अत्यधिक आवक को ध्यान में रखते हुए, अतिरिक्त ऑक्सीजन पेनल स्टेप डाउन वार्ड में लगाये जाये। शुद्ध पानी के स्त्रोत आवश्यक वार्ड यूनिट में लगाये जाये। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में अनुपयोग अथवा अक्रियाशील पुराने उपलब्ध डीजी सेट की अपलेखन की कार्यवाही में गति लाई जाये, क्रियाशील नहीं है के अपलेखन की कार्यवाही पीडब्ल्यूडी के सहयोग से कराई जाये।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!