Press "Enter" to skip to content

विधायक कैलाश कुशवाह के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, फ़ोन पर दी थी जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी विधानसभा 24 से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह के समर्थन में आज जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की हैं.

जानकारी के अनुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया की बिगत दिनों विधायक कैलाश कुशवाह को एक व्यक्ति ने फ़ोन पर कहा की हमारे मामले में मत बोलो नहीं तो सारी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुम्हारे कार्यालय पर आकर तुम्हें गोली मार दूंगा. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई. इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोपी की गिरफ्तारी और विधायक को शासन स्तर से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!