Press "Enter" to skip to content

कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में किसान की कटी जेब, 4500 रूपये गायब, शिकायत देने पहुँचा था किसान / Shivpuri News

शिवपुरी: आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने पहुँचे किसान की जेब कट गई. घटना उस समय हुईं जब किसान अपनी शिकायत दर्ज कराने जनसुनवाई की लाइन में खड़ा हुआ था.

जानकारी के अनुसार राजबिहारी धाकड़ निवासी ग्राम रसेरा ने बताया की आज मंगलवार को वह अपनी समस्या की शिकायत दर्ज कराने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में जिला मुख्यालय पहुँचा था. इसी दौरान जब वह अपने आबेदन के साथ जनसुनवाई की लाइन में खड़ा हुआ था तभी उसकी जेब कट गई. इसकी भनक किसान को तब लगी जब वह जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराकर कलेक्ट्रेट के बाहर जा रहा था. तब उसने देखा की जेब में रखे 4500 रूपये गायब हैं. फिलहाल किसान ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!