शिवपुरी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार 13 दिसंबर (शनिवार) को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
इस उद्देश्य से आज मंगलवार को एडीआर भवन, शिवपुरी से प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार शर्मा सहित जिला मुख्यालय शिवपुरी पर पदस्थ न्यायाधीशगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, नगरपालिका, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।








Be First to Comment