शिवपुरी: जिले के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आसपुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं. पुलिस संदिग्ध मौत की जाँच में जुटी फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
भौती थाना की खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम आसपुर में एक 28 वर्षीय विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है हालांकि फांसी लगाने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है. जबकि मायके पक्ष युवती की हत्या का संदेह जता रहे है.
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार के दिन युवती अपने पति राव राजा यादव के साथ बच्चे का इलाज कराने के लिए खोड़ गए हुए थे इसके कुछ समय बाद
ज़ब पड़ोसियों ने उसके घर में जाकर घरेलु चीज मांगने गए तो उन्होंने देखा मृतक खुशबू यादव रस्सी से लटकती हुई दिखी तो तत्काल खबर कर उसके पति को बुलाया इसके बाद रावराजा यादव ने खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल को सूचना दी. खोड़ पुलिस ने घटना स्थल पर पंहुचकर प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर मृतक महिला खुशबू यादव के शव को फंदा से नीचे उतरबाया और पोस्टमार्टम के लिए पिछोर अस्पताल भेज दिया गया और घटना से सम्बंधित जाँच शुरू कर दी है.








Be First to Comment