शिवपुरी। शहर की हवाई पट्टी (एयरस्ट्रिप) क्षेत्र में मुख्य सड़क पर रेत और ईंटों से भरे भारी वाहनों की अवैध और लापरवाही भरी पार्किंग के कारण बड़ा खतरा मंडरा रहा है। आए दिन राहगीरों, मॉर्निंग वॉक करने वालों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आज (रविवार सुबह) इसी लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को हवाई पट्टी के पास ईंटों से भरा एक घोड़ा (ट्रक/वाहन) हाईवे पर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी 11 केवी बिजली की लाइन में घुस गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बिजली की लाइन में वाहन के घुसने से बड़ा और गंभीर हादसा हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हवाई पट्टी रोड पर खड़े ये भारी वाहन कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बताया कि हवाई पट्टी पर यह नजारा आम हो गया है, जहां दिन-रात रेत के डंपर और ईंटों की गाड़ियां बीच सड़क पर या किनारे खड़ी कर दी जाती हैं। ये गाड़ियां अक्सर मोड़ या ऐसी जगहों पर खड़ी होती हैं, जहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।








Be First to Comment