शिवपुरी। बाइक की किस्त जमा कराने के नाम पर एक किसान के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक साइबर सेल शिवपुरी को आवेदन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित सालिगराम कुशवाह निवासी ग्राम सुल्तानपुर, तहसील नरवर जिला शिवपुरी ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर 8282864117 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को श्रीराम फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनकी स्प्लेंडर बाइक की किस्त जमा करनी है और इसके लिए फोनपे पर 4920 रुपये ट्रांसफर करने होंगे। पीड़ित ने विश्वास कर अपने भाई के फोनपे नंबर से बताए गए नंबर पर राशि जमा कर दी।
बाद में जब वह श्रीराम फाइनेंस ऑफिस शिवपुरी पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि उस नाम का कोई कर्मचारी वहां कार्यरत ही नहीं है। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपी फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। किसान ने साइबर सेल से आरोपी का नंबर ट्रेस कर कानूनी कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।








Be First to Comment