शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी में कार्यरत पम्प अटेंडरों को पिछले दो माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि वे नियमित रूप से जलकर वसूली के साथ बीएलओ और एसआईआर का कार्य भी कर रहे हैं, फिर भी अक्टूबर और नवंबर 2025 का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन बंद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और बच्चों की फीस, घरेलू खर्च व अन्य जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन से शीघ्र वेतन जारी करने की मांग की है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।








Be First to Comment