Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार डंपर ने 50 मीटर तक घसीटा, झांसी ले जाते समय तोड़ा दम / Shivpuri News

खनियांधाना। बुधवार शाम खनियांधाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक रविंद्र लोधी (32) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजापुर निवासी रविंद्र लोधी बामोरकलां से अपने गांव लौट रहा था। शाम करीब 5 बजे जब वह हसर्रा चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि डंपर रविंद्र को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में राहगीरों ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!