शिवपुरी: जिले के नगर परिषद मगरोनी में 29 नवंबर की देर शाम आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मगरोनी नगर के कुशवाहा मार्केट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब कप्तान कुशवाहा वेल्डर की दुकान पर गैस वेल्डिंग के कार्य के दौरान अचानक आग लग गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कप्तान कुशवाहा वेल्डर द्वारा गैस वेल्डिंग का कार्य करने के दौरान अचानक आग लग गई, दुकान में उस समय एक 5 किलो का सिलेंडर और घरेलू उपयोग वाला भरा हुआ 14 किलो का सिलेंडर भी मौजूद था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लेकिन करीब 30 मिनट में कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। वही, फायर ब्रिगेड को आने में लगभग 50 मिनट लग गए। ऐसे में लोगों ने रेत डालकर खुद ही आग पर काबू पा लिया।
जिससे आसपास की अन्य दुकानों में आग फैलने से बचाव हो गया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख हो गया।





