Press "Enter" to skip to content

उज्जैन जाते समय लुकवासा पहुँचे पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, रिकॉर्ड रूम व पंचायत भवन का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण की खुलकर सराहना / Shivpuri News

शिवपुरी: आज पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ओरछा से उज्जैन जाते समय ग्राम लुकवासा पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्राम पंचायत भवन और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। मंत्री ने पंचायत द्वारा संधारित दस्तावेजों, निर्माण एवं भुगतान अभिलेख, योजनाओं से जुड़े रजिस्टर और रिकॉर्ड की सुव्यवस्थित व्यवस्था देखकर प्रशंसा व्यक्त की।

निरीक्षण के बाद मंत्री पंचायत भवन के भीतर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भवन की गुणवत्ता, आकर्षक डिज़ाइन और साफ-सफाई की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “लुकवासा में अत्यंत शानदार पंचायत भवन बनाया गया है, अन्य पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेना चाहिए।”

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पंचायत की योजनाओं की जानकारी ली और हितग्राहियों तक लाभ समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।


कार्यक्रम के दौरान एक विशेष प्रसंग भी देखने को मिला। विवेक चंदेल ने मंत्री प्रहलाद पटेल को धन्यवाद देते हुए बताया कि 7 वर्ष पहले संबल योजना के आवेदन के बाद लंबे समय तक राशि नहीं मिली थी।
शिवपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री जी के आगमन के दौरान विवेक ने यह आवेदन मंत्री को सौंपा था।
मंत्री की पहल के बाद अब हाल ही में संबल योजना की राशि विवेक चंदेल की माता के खाते में जमा हो गई, जिसके लिए विवेक ने मंत्री प्रहलाद पटेल का सार्वजनिक रूप से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया तथा पंचायत एवं क्षेत्र से संबंधित आवश्यकताओं पर चर्चा की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच जिज्ञासा रघुवंशी, सचिव महेश धाकड़, वर्षा श्रीवास्तव, जनपद सदस्य अरविंद जाटव एवं योगेश शर्मा सहित पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और पंचायत भवन के शानदार निर्माण की पूरे क्षेत्र में चर्चाएँ होती रहीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!