Press "Enter" to skip to content

घाट पर नहाने गई बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से मौत, मनपुरा गाँव की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा में शनिवार को एक 65 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मुन्नी नामदेव पत्नी कोमल नामदेव नामक यह महिला सुबह नहाने के लिए घर से निकली थी।

जब मुन्नी नामदेव काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने महिला की तलाश शुरू की और देवी सागर तालाब पहुंचे। तालाब किनारे बने घाट पर महिला के कपड़े रखे मिले।

परिजनों और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर महिला की तलाश की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद अचानक महिला का शव पानी में दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भौंती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!