Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बाबा बागेश्वर की कथा मंच से IAS संतोष वर्मा को लेकर की बड़ी बात, बोलें सरकार कार्यवाही करें / Shivpuri News

मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने IAS संतोष वर्मा जैसे लोगों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के कारण उनका मन पीड़ा से भर जाता है, खासकर वर्मा द्वारा  बेटियों को लेकर बोले गए शब्दों के कारण। उन्होंने सरकार से तत्काल कार्यवाही करने का आवाह्नन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यवाही नहीं हुई, तो वह सनातन मानने वालों से पूछेंगे कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने कहॉ समाज को तोड़ने और बाँटने का काम करने वालो की कडी निंदा करता हूं। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों को बागेश्वर महाराज का “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई” का संदेश समझ नहीं आया। उन्होंने कहा कि समाज में कई चीजें अमृत के समान होती हैं, लेकिन कुछ लोगों को वह अमृत भी हज़म नहीं होता। आज डॉ नरोत्तम मिश्रा शिवपुरी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम महाराज की श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए थे। बता दें अभी हाल ही आइएएस संतोष वर्मा ने कहॉ था जब तक ब्राह्मण अपनी बेटियों का दान नही करता तब तक आरक्षण दिया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!