Press "Enter" to skip to content

दिनारा में गड़रिया परिवार हो रहा प्रताड़ित: महिलाओं से छेड़छाड़, जाटव समाज के दबाव से गांव छोड़ने की नौबत / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा क्षेत्र के ग्राम सलैया डामरौन की वृद्ध कपूरी बाई पाल ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ जाटव परिवार उन्हें और उनकी बहुओं को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे उन्हें गांव छोड़ने की स्थिति बन गई है। परिवार का कहना है कि बीते वर्षों में कई बार मारपीट, छेड़छाड़, फायरिंग, चोरी और खेतों में तोड़फोड़ की घटनाएँ हुईं, जिनकी शिकायतें थाना दिनारा में दर्ज कराई गईं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

जानकारी कपूरी बाई के अनुसार, उनके चारों बेटे रामनिवास, चन्दन, प्रति और दीपक पाल से भाईसाहब जाटव द्वारा बहू के साथ छेड़छाड़ के बाद हुई मारपीट के मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। इसके बाद से ग्राम के प्रभू, भागवेन्द्र, जहेन्द्र, चन्दन, हन्नू, राजू, दशरथ, वीरन, नारायण, सूरज, मोहर सिंह और सुन्दर जाटव सहित कई लोग परिवार के पीछे पड़े हुए हैं। आरोप है कि पिछले दो महीनों में घर से 25 क्विंटल गेहूं, जेवरात, बर्तन, कुओं और बोर की मोटरें चोरी कर ली गईं और फसलों को सिंचाई से रोकने के लिए बिजली के तार काट दिए गए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि 24 नवंबर को हथियारबंद लोग खेत पर पहुंचे और मजदूरों को भगा दिया तथा बाड़ तोड़कर खेती न करने की धमकी दी। वृद्ध महिला और उसकी बहुओं ने मांग की है कि आरोपीगण पर कठोर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए, साथ ही उनकी जान, इज्जत और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए, ताकि परिवार भयमुक्त होकर गांव में रह सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!