शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं.
बता दें की दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को नाबालिग के पिता ने 28 अक्टूबर 2025 की रात्रि में बेटी गुम की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने रिपोर्ट पर अप.क्र. 297/2025 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना की गई. विवेचना के दौरान नाबालिग उम्र 16 साल को विकास नगर दिल्ली से दिनांक 24 नवंबर 2025 को समक्ष उसके पिता तथा माँ के दस्याब किया गया तथा नाबालिग के कथन लिये गये तो नाबालिग ने सत्यभान गुर्जर द्वारा शादी की कहकर भगा ले जाना तथा पति पत्नि के रूप मे रखना बताया जिससे अपराध सदर में धारा 64(2)m,87,बीएनएस 5 (L) / 6 पोस्को एक्ट 3 (1) (W)(i),3(2)V एससी एसटी एक्ट ईजाफा की गई बाद आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को आरोपी सत्यभान पुत्र रामचरण गुर्जर उम्र 20 साल निवासी ग्राम प्रतापपुरा थाना रिठोरा जिला मुरैना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। आरोपी सत्यभान गुर्जर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया.
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरी. रोहित दुबे, उनि रंगलाल मेर, सउनि सतेन्द्र सिंह जादौन, सउनि जगदीश पारासर, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि गोपाल बाबू, आर. सदन भिलाल आर. राहुल परिहार, म आर. पूजा शर्मा की मुख्य भूमिका रही।












Be First to Comment