Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में स्मार्ट मीटर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रभारी मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर को घेरा / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर के विरोध में माधव चौक से रैली निकालकर कलेक्टर पर समापन कर स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

जानकारी के अनुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी ने माधव चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर कलेक्टर को स्मार्ट मीटर ना लगने के विरोध में ज्ञापन सौंपा है. पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने कहा कि शिवपुरी के प्रभारी मंत्री प्रभार बाले जिले में स्मार्ट मीटर लगवाने पर जोर दे रहे हैं. स्वयं की विधानसभा में स्मार्ट बीट लगवाने पर जोर नहीं दे रही है. ऐसे में एक बड़ा सवाल खड़ा होता है.

इसके बाद विधायक ने कहा कि सभी के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिनका मीटर सही है वहां पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं ऐसा नहीं है कांग्रेस में भी पहले मीटर लगाए थे लेकिन जिनके मीटर खराब थे या नया कनेक्शन लेना है उनके मीटर बदले थे. जबकि जिनके सही मीटर है उनके भी निकालकर समार्ट मीटर लगाए जा रहे है. ऐसे में उनको शिकायतें प्राप्त हुई थी. जिसके बाद आज जिला कांग्रेस कमेटी ने माधव चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर कलेक्टर को स्मार्ट मीटर ना लगाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!