Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पुराने विवाद को लेकर पटवारी से मारपीट, तीन लोगों पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस में सोमवार दोपहर एक पटवारी के साथ मारपीट और जाति सूचक गालियां देने की घटना हुई। मामला उस पुराने कब्जा विवाद से जुड़ा है, जिसमें दीपावली से पहले ढकरौरा गांव में कार्रवाई के दौरान आरोपी पक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

घटना में घायल पटवारी का नाम आलोक दोहरे है। वह अपने साथी पटवारी अभिषेक सोनवंशी के साथ निर्वाचन संबंधी एसआईआर कार्य के लिए ग्राम अकोदा जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे वे ग्राम सीतानगर में गोपाल लोधी के घर के पास पहुंचे।

शिकायत के अनुसार, यहां आरोपी केरसिंह लोधी ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद उसने अपनी पत्नी रिंकी लोधी और मां रामवती लोधी को मौके पर बुलाया। तीनों ने मिलकर पटवारी को जाति सूचक गालियां दीं और कहा कि तू हमारा कब्जा हटवाएगा और तू हमें जेल भिजवाएगा?

आरोप है कि तीनों ने लात-घूंसों से हमला कर पटवारी को जमीन पर पटक दिया। मारपीट में उनके हाथों की उंगलियों और पीठ में चोटें आईं। साथी पटवारी और सरपंच ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। झगड़े के दौरान आलोक दोहरे का मोबाइल भी गिर गया। जाते समय आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

कोलारस पुलिस ने आलोक दोहरे की शिकायत पर केरसिंह लोधी, रिंकी लोधी और रामवती लोधी के खिलाफ बीएनएस की धाराएँ 126(2), 115(2), 296(A), 351(3), 3(5), 121(1), 132 और एससी/एसटी एक्ट की धाराएँ 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(V-A) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!