शिवपुरी: खनियांधाना तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हसपुरा के ग्राम हनुमानखेड़ा में 6 नाबालिग बच्चे दर-दर भटकने को मजबूर है. बता दें की माता पिता की मृत्यु हो जाने के बाद उन्हें दो माह तक सहायता राशि मिली उसके बाद मिलना बंद हो गई है.
जानकारी के अनुसार दीक्षा लोधी उम्र 15 साल ने बताया की उसके पिता रतिराम लोधी की मृत्यु 6 जून 2023 को हो गई थी. इसके बाद उसकी मां सरोज लोधी की मृत्यु 8 अगस्त 2023 को हो गई थी. जिनके 6 नाबालिग बच्चे है. जिनका नाम दीक्षा लोधी आयु 15 साल, वर्षा लोधी उम्र 12 साल, नीतू लोधी उम्र 10 साल, अक्षय कुमार लोधी उम्र 9 साल, वंशिका लोधी उम्र 7 साल, दिव्या लोधी उम्र 6 साल है. जिन्हें शासन की ओर से हर माह 4 हजार रूपये प्रत्येक बच्चे के रूप में आर्थिक सहायता राशि मिलनी थी यह राशि केबल दो महा तक मिली उसके बाद मिलना बंद हो गई. इस कारण से बच्चे अपना भरण पोषण और जरूरतमंद चीजों को नहीं खरीद पा रहे हैं ऐसे में नाबालिग बच्चों ने कलेक्टर से सहायता राशि डलवाने की मांग की है. जिससे वह अपना भरण पोषण कर सके.







Be First to Comment