Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सुपुत्र करेंगे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी, 30 को होगा सम्मेलन आयोजित / Shivpuri News

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव (पेशे से सर्जन) का विवाह आगामी 30 नवंबर 2025 को उज्जैन में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में संपन्न होगा। इस सम्मेलन में कुल 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे, सभी 21 दूल्हे एक साथ भव्य बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचेंगे। इस बारात में 21 दूल्हों में एक मुख्यमंत्री के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव भी होंगे। वधु डॉ. इशिता यादव (एम.बी.बी.एस.) खरगोन जिले के गांव सेलदा, तहसील बिकानगांव की निवासी हैं तथा दिनेश यादव (कृषक) एवं सीमा यादव की सुपुत्री हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह निर्णय कि उनका पुत्र भी आम नागरिकों के साथ सामूहिक विवाह में शामिल होकर विवाह करेगा, न केवल दिखावे और फिजूलखर्ची के खिलाफ एक मजबूत संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वे स्वयं वह जीवन जीते हैं जिसकी वे समाज से अपील करते हैं।  खास बात यह है कि डॉ. अभिमन्यू यादव भोपाल में पढ़ाई के दौरान मुख्यमंत्री निवास में रहने के बजाय कॉलेज हॉस्टल में रहे। यह उनकी सादगी और स्वावलंबन की भावना को दिखाता है, जो उन्होंने अपने पिता से विरासत में पाई है। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन सभी वर्गों, सभी जातियों और सभी समाज के लोगों का होगा। इसमें कोई ऊंच-नीच नहीं, कोई भेदभाव नहीं, सिर्फ और सिर्फ समानता और सादगी का संदेश होगा। पूरे मध्य प्रदेश की जनता इस ऐतिहासिक निर्णय पर गर्व कर रही है और डॉ. मोहन यादव जी को सलाम कर रही है …मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर सादगी, समानता और सामाजिक समरसता का जो अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है, उसकी चारों ओर मुक्त कंठ से प्रशंसा हो रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!