शिवपुरी: रविवार को सुबह करीब 8 बजे नरवर थाने के ग्राम कटेंगरा में पुराने जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ लाठी, सरिया से मारपीट कर दी. जिससे दूसरा पक्ष लहूलुहान हो गया. घटना मे पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमे दो लोग एक बुजुर्ग को लाठियों से मारपीट करते दिख रहे हैं.
जानकारी के अनुसार ग्राम कटेंगरा के रहने वाले रामसेवक कुशवाह उम्र 41 साल पुत्र संतोष कुशवाह उम्र 65 साल पुत्र सीताराम कुशवाह, गोकुल कुशवाह उम्र 32 साल पुत्र संतोष कुशवाह, महिला देवकी उम्र 24 साल पत्नी भजन सिंह कुशवाह सभी निवासी ग्राम कटेंगरा थाना नरवर ने बताया कि आज रविवार को सुबह करीब 7 से 8 के बीच रायसिंह पुत्र सीताराम कुशवाह, नीलेश पुत्र रायसिंह, बंटी पुत्र राय सिंह कुशवाह ने आज सुबह घर आ धमके ओर पुराने विवाद के चलते मारपीट कर दी हैं.
मारपीट मे दूसरे पक्ष के लोग लाठियों से मारपीट करते दिख रहे हैं जबकि पीड़ितों ने लाठी डंडो, सरिया से मारपीट के आरोप लगाए हैं. घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग चले गए तब पीड़ितों ने 112 को कॉल किया. डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को घटनास्टल से लेकर नरवर थाने लेकर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ कर पीड़ितों को एमएलसी के लिए नरवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना मे जुट गई गई हैं.







Be First to Comment