शिवपुरी में रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ राजेश्वरी मंदिर से हुआ, जहां 2100 कलश सिर पर लेकर महिलाएं चल पड़ीं। इनके साथ हजारों पुरुष और महिलाएं पीले वस्त्रों में भक्तिमय माहौल में शामिल हुए।
कलश यात्रा में डीजे-बैंड, ढोल, बग्गियां और हेरिटेज कार का विशेष आकर्षण रहा। आयोजक कपिल गुप्ता के माता-पिता हेरिटेज कार में सवार हुए, जबकि संतों को विशेष बग्गियों में बैठाया गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा, जलपान और स्वागत द्वारों से श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। कुछ स्थानों पर जेसीबी से पुष्प वर्षा भी की गई।
भीड़ इतनी अधिक रही कि पुलिस और स्वयंसेवकों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए रस्सियों का सहारा लेना पड़ा। अनुमानित पंद्रह हजार लोग इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा गुरुद्वारा चौक, झांसी तिराहा और झांसी रोड से होते हुए नर्सरी ग्राउंड के कथा स्थल पर समाप्त हुई, जहां पंडाल पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भर गया। कल सोमवार से कथा का शुभारंभ होगा।







Be First to Comment