शिवपुरी: जिला आबकारी टीम ने आज शहर के भदैया कुंड पर्यटक स्थल पर पहुंचकर श्रमदान किया. इस दौरान आबकारी टीम के साथ जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े भी मौजूद रहे.
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जिला आबकारी की टीम शहर के भदैया कुंड पर्यटक स्थल पर पहुंची. जहां उन्होंने श्रमदान किया. भदैया कुंड परिसर में जहां-जहां कचरा एकत्रित था वहां कचरे की सफाई कर श्रमदान किया गया. इसके अलावा जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े ने अपील की है कि शहर हमारा है और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है. इसलिए खुले में कचरा ना फेंके, डस्टबिन में ही कचरा डालें. जिससे गंदगी ना हो और पर्यटक स्थलों पर सैलानियों को भी कचरा और बदबू का सामना न करना पड़े.
इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी शुभम दंगोड़े शिवपुरी वृत प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज लोकेश, गौरव, राजेश धाकड़, राजेश जाटव, अनिल, सतीश, डाल सिंह, रितिक उपस्थित रहे.










Be First to Comment