Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बच्चों के लिए सर्दी के कपड़े लेने निकले युवक का शव मिला, देहात थाना पड़ताल में जुटी, बाइक बदरवास मिली / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शारदा सॉल्वेंट के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. देहात थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार रामकुमार परिहार पुत्र नंदराम परिहार उम्र 27 साल निवासी बदरवास शुक्रवार को बच्चों के लिए सर्दी के कपड़े लेने की कहकर घर से निकला था लेकिन रात में वापस नहीं आया. इसके बाद देहात थाना पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली. उसके बाद देहात थाना पुलिस ने परिजनों को फोन कर सूचना दी. मृतक के परिजन शिवपुरी पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि मृतक दोस्तों के साथ बच्चों के लिए सर्दी के कपड़े लेने की कहकर निकला था इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा. देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!