Press "Enter" to skip to content

बिना पार्किंग की लॉज, मैरिज गार्डन और करोड़ों की शासकीय भूमि पर कब्जा, भू-माफिया पर अब तक नहीं हुई कठोर कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में शासकीय भूमि पर तेजी से फैल रहे अवैध कब्जों के मामलों में प्रशासन की कार्रवाई ठप पड़ती दिख रही है। ताज़ा मामला कोलारस तहसील का है, जहाँ भू-माफिया बताए जा रहे गोपाल शिवहरे पुत्र गणेशराम शिवहरे पर करोड़ों की शासकीय भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा करने, निर्माण करने और प्रशासनिक नोटिसों को नजरअंदाज करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

सर्वे नंबर 414/2 पर 15,000 वर्गफुट में अवैध निर्माण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपाल शिवहरे द्वारा शासकीय भूमि सर्वे नंबर 414/2 पर लगभग 15,000 वर्गफिट क्षेत्रफल में निवास, लॉज, बिल्डिंग और मैरिज गार्डन का निर्माण कर कब्जा किया गया है।
इस संबंध में तहसील कोलारस न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 0120/अ-68/2023-24 भी चल रहा है।

ग्राम कोलारस पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार, 3600 वर्गफिट क्षेत्र में अवैध कब्जा सिद्ध पाया गया था।
प्रशासन द्वारा 28.07.2023 एवं 19.02.2024 को कारण बताओ नोटिस एवं अतिक्रमण हटाने के नोटिस चस्पा किए गए थे, लेकिन आज तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई।

अवैध कब्जों की ये लिस्ट और भी चौंकाने वाली

1️⃣ पुराना एवी रोड–राई रोड चौराहा:
देव होटल बनाकर लगभग 3000 वर्गफिट पर कब्जा।

2️⃣ राई रोड पर नाले पर कब्जा:
बिना पार्किंग के मैरिज गार्डन संचालित, जिससे यातायात में रोजाना अव्यवस्था।

3️⃣ नाले के उस पार राई रोड पर:
सड़क से सटे लगभग 5000 वर्गफिट जमीन पर अवैध कब्जा।

4️⃣ राई रोड को टेढ़ा कर कब्जा:
शासकीय नक्शे को नजरअंदाज कर ठेकेदार से मिलीभगत कर 20–30 फीट तक सड़क की दिशा बदलवाकर कब्जा।

नारकोटिक्स विभाग के शील्ड गोदाम में भी मनमानी

आरोप यह भी है कि उक्त व्यक्ति ने नारकोटिक्स विभाग के शील्ड गोदाम को बिना अनुमति खोला, गोदाम से कट्टे निकालकर शासकीय भूमि पर भराव करके कब्जा बढ़ाने का प्रयास किया।

लॉज पर पार्किंग नहीं, सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने वाली सड़क पर जाम

बिना पार्किंग सुविधा के लॉज और मैरिज गार्डन संचालित किए जाने के कारण एसडीओपी कार्यालय, तहसील कार्यालय, महाविद्यालय तक जाने वाली सड़क पर वाहनों की पार्किंग कर दी जाती है, जिससे आम नागरिकों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पूर्व में भी सांसद प्रतिनिधि गणेश धाकड़ सहित कई लोगों ने इस विषय पर आवेदन देकर प्रशासन को अवगत कराया था।

अब तक कार्रवाई न होने से भू-माफिया के हौसले बुलंद

अवैध निर्माण जारी है और शासकीय भूमि पर कब्जा बढ़ता जा रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने जिलाधीश महोदय से मांग की है कि—

सर्वे नंबर 414/2 का कब्जा तत्काल हटवाया जाए

भू-माफिया के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए

शासकीय भूमि को तत्काल रिक्त कराया जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!