Press "Enter" to skip to content

चचिया ससुर सहित परिवार पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप: रास्ता रोककर करतें है गलत हरकत, SP से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से है जहां ग्राम करसेना थाना सुभाषपुरा की निवासी महिला परिवार के सदस्यों पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए है महिला ने बताया कि कई बार उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गहरी चोट भी आई। आरोप है कि रामवीर ने उसकी गर्दन पकड़कर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला तक किया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार कविता रावत ने अपने चचिया ससुर मंगल सिंह रावत, चचिया सास सिया रावत, देवर रामवीर रावत व उसकी पत्नी प्रियंका पर गंभीर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। बताया कि वह अक्सर घर पर अकेली रहती है, क्योंकि उसके पति ड्राइवरी के चलते बाहर रहते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं, रास्ते में रोककर गलत हरकतें करते हैं और बदनाम करने की कोशिश करते हैं। पीड़िता ने सुभाषपुरा थाने में शिकायत भी की, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी पर कार्रवाई न होने से वह निराश है।

कविता रावत ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना से वह मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!