Press "Enter" to skip to content

नौकरी का झांसा देकर 1.50 लाख ठगे, पीड़ित ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कलेक्टर कार्यालय से है जहां ग्राम कमलाखेड़ी के दुर्गेश शाक्य ने नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपये ठगे जाने की शिकायत कलेक्टर से की है। पीड़ित के अनुसार, परिचित गंगाराम जाटव और किशोर न्यायालय बोर्ड में पदस्थ अतर सिंह धानुक ने महिला विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 24 अगस्त 2022 को राशि ली।

जानकारी के अनुसार दुर्गेश का कहना है कि न नौकरी लगी और न ही पैसे लौटाए गए। अतर सिंह द्वारा लिखी गई पर्ची में 18 अगस्त 2025 तक नौकरी या पैसे लौटाने का वादा भी किया गया था, लेकिन राशि आज तक नहीं दी गई।

पहले दिए गए आवेदन पर कार्रवाई न होने से पीड़ित ने पुनः आवेदन देकर दोनों पर कड़ी कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!