Press "Enter" to skip to content

अवैध नल कनेक्शन की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर मोबाइल नंबर किया ब्लॉक, DM से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कलेक्ट्रेट कार्यालय से है, जहां वार्ड क्रमांक 4 आर्य समाज रोड, पापड़ वाली गली निवासी अजय मित्तल ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदक के अनुसार, उन्होंने 4 जुलाई 2025 को पंजीयन क्रमांक 33207734 पर कॉल करके एक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उनके मोबाइल नंबर 6262191900 को पोर्टल पर ब्लॉक कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, अजय मित्तल ने शिकायत में आरोप लगाया था कि वार्ड क्रमांक 4, जामा मस्जिद के पीछे रहने वाले संजय मित्तल ने उनके मकान पर फर्जी दानपत्र की नकल और शपथ पत्र लगाकर नगर पालिका जल प्रदाय शाखा से अवैध रूप से नल कनेक्शन ले लिया। इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होते ही उनका नंबर पोर्टल पर निष्क्रिय कर दिया गया, जिसके कारण वे आगे शिकायत दर्ज नहीं कर पा रहे हैं।

अजय मित्तल ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उनका मोबाइल नंबर सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर तुरंत अनब्लॉक कराया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!