Press "Enter" to skip to content

राशन की शिकायत पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर किया जान लेवा हमला / Shivpuri News

सेल्समैन और उसके साथियों ने की गाली-गलौज व मारपीट, जान से मारने की धमकी

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ाखुर्द में ग्रामीणों द्वारा तीन-चार महीने से राशन न मिलने की शिकायत पर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुई।

मीडियाकर्मी जयकुमार झा अपने साथियों प्रदीप जैन, अफजल शाह और प्रवीण मिश्रा के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को लेकर वहां के दुकान के सेल्समैन उपेंद्र लोधी से पूछा कि लंबे समय से राशन क्यों नहीं बांटा जा रहा है। इसी बात पर सेल्समैन उपेंद्र लोधी भड़क गया।

रिपोर्ट के अनुसार उपेंद्र लोधी ने अवनेश लोधी और रामकृष्ण लोधी को भी मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर पत्रकारों के साथ मां-बहन की गंदी गालियां देना शुरू कर दीं। जब मीडियाकर्मियों ने इसका विरोध किया तो रामकृष्ण कुल्हाड़ी लेकर आया, जबकि उपेंद्र और अवनेश लाठी लेकर मारपीट पर आमादा हो गए।

हंगामा बढ़ने पर मौके पर मौजूद ग्रामीण श्रीराम परिहार और बुंदेल सिंह परिहार ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। जाते-जाते तीनों आरोपी पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

मीडियाकर्मी जयकुमार झा की शिकायत पर थाना मायापुर पुलिस ने सेल्समैन उपेंद्र लोधी, अवनेश लोधी और रामकृष्ण लोधी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!