शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त की है। करीब 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत की शराब के साथ बोलेरो और औरा कार मिलाकर कुल 14 लाख 20 हजार रुपये का माशरुका जप्त किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय मुले और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस करैरा आयुष जाखड़ के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर निचरौली तिराहा हाईवे पर चेकिंग लगाई गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद बोलेरो और सफेद औरा कार को रोका। बोलेरो चालक ने अपना नाम सतीश यादव निवासी ग्राम टोडा थाना करैरा बताया, जबकि साथ भागे व्यक्ति का नाम मोहन लोधी निवासी दुल्हई बताया गया। बोलेरो से कुल 4 पेटी बियर और 8 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
बहीं दूसरी औरा कार के चालक ने अपना नाम उपेन्द्र भार्गव निवासी जैन मंदिर के पास भोंती बताया। कार से 12 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। दोनों वाहन चालकों के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने बोलेरो, औरा कार तथा कुल 24 पेटी शराब सहित 14 लाख 20 हजार रुपये का माशरुका जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनोद छावई, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र चौहान, आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक मत्स्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक राधेश्याम जादौन, आरक्षक सुरेन्द्र रावत, आरक्षक राघवेन्द्र पाल, आरक्षक शोनू श्रीवास्तव, आरक्षक अनिकांत गौतम और आरक्षक नरेन्द्र लोधी शामिल थे।







Be First to Comment