Press "Enter" to skip to content

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले चार आरोपियों को बदरवास पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। बदरवास थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के गंभीर मामले में तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

15 नवंबर 2025 को मर्ग कायम कर जांच एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि घटना में कांजी भील, उसका पुत्र दुर्गेश भील तथा दो महिला आरोपी, सभी निवासी गदेरा रामपुरी थाना बदरवास, संलिप्त हैं। इसके आधार पर धारा 108, 85 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

उसके बाद थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक राकेश शिवहरे, सत्येन्द्र सिंह जादौन, गोपाल बाबू, किरण सोनी, रघुवीर सिंह मखेनिया तथा आरक्षक अनिल सिकरवार, सदन सिंह और चालक दीनू रघुवंशी शामिल थे, जिन्होंने संयुक्त प्रयास से 16 नवंबर को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!