शिवपुरी: गोपालपुर पुलिस ने धोखाधडी कर फर्जी तरीके से शिशु जन्म पंजी में कांटछांट करने वाले आठ माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया.
बता दें की 11 जनबरी 2025 को निष्काम गर्ग, पटवारी, प.ह.न. 101 महेशपुर वृत सुभाषपुरा तहसील व जिला शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि ऊधम सिंह पुत्र हरचरण धाकड निवासी महेशपुर थाना गोपालपुर एवं ए.एन.एम. श्रीमती कृष्णा कबीर उप स्वास्थय केन्द्र गोपालपुर तहसील शिवपुरी (म.प्र.) द्वारा ग्राम महेशपुर की शिशु जन्म पंजी में कांट छांट कर कर कूटरचना की गई है। जिस पर से उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 02/25 धारा 420, 34, भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गोपालपुर थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि 11 नवंबर 2025 को आरोपी ऊधम सिंह पुत्र हरचरण धाकड उम्र 39 साल निवासी महेशपुर थाना गोपालपुर हा.मु. ठाकुरबाबा कालोनी बस स्टेण्ड के पीछे शिवपुरी को अथक प्रयासों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय योगदान- उपरोक्त कार्यवाही में उनि विनोद यादव थाना प्रभारी गोपालपुर, सउनि श्यामलाल खरगे, आर. 832 तरूण मांढरे, आर. 763 दिग्विजय सिंह, आर. 301 विमल बोहरे, आर. 854 राहुल जाट एवं प्रआर.चा. 889 दिलीप ओझा का सराहनीय योगदान रहा।







Be First to Comment