Press "Enter" to skip to content

एसडीएम पोहरी ने खाद गोदाम का किया निरीक्षण, ई-टोकन प्रणाली से मिलेगी किसानों को राहत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग में कलेक्टर रविंद्र चौधरी के निर्देशन में एसडीएम पोहरी अनुपम शर्मा द्वारा खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। हाल ही में किसानों की सुविधा के लिए 10 नवंबर से ऑनलाइन ई-खाद टोकन प्रणाली शिवपुरी जिले में लागू की गई है।
इस प्रणाली के सुचारु संचालन की स्थिति जानने के लिए एसडीएम ने स्थानीय खाद गोदाम का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक और सही पाई गईं।

ई-टोकन व्यवस्था से नहीं लगेंगी लंबी लाइनें

जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई यह ई-टोकन प्रणाली किसानों को लंबी कतारों से निजात दिलाने में मदद करेगी। अब किसान घर बैठे ही खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।


किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 07492-181 जारी किया है।
किसान इस नंबर पर कॉल कर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उन्हें किस विक्रय केंद्र से खाद मिलेगी। कॉल के बाद किसान के मोबाइल पर टोकन संदेश (SMS) प्राप्त होगा, जिसके अनुसार वह नियत समय पर संबंधित दुकान से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

किसानों को मिलेगा त्वरित समाधान

इस नई व्यवस्था से न केवल किसानों का समय बचेगा, बल्कि भीड़भाड़ और अव्यवस्था की समस्या से भी राहत मिलेगी। एसडीएम अनुपम शर्मा ने बताया कि प्रशासन की यह पहल किसानों की खाद वितरण संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!