Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शिवपुरी में ‘यूनिटी मार्च’, युवाओं ने दिया अखंड भारत का संदेश / Shivpuri News

शिवपुरी: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे “सरदार 150 यूनिटी मार्च” अभियान के तहत शिवपुरी में बुधवार को भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय पदयात्राओं की श्रृंखला में शिवपुरी की यह यात्रा उत्साह और देशभक्ति से भरपूर रही।

यह यूनिटी मार्च ग्वालियर बायपास से शुरू होकर कमलागंज, माधव चौक, गुरुद्वारा रोड, राजेश्वरी रोड होते हुए ऐतिहासिक तात्या टोपे समाधि स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ।यहां एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने भाग लिया और राष्ट्र की एकता व अखंडता का संदेश दिया।

सभा को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव रखी।वहीं विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी उनके आदर्शों को अपनाने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर कलेक्टर रविंद्र चौधरी, एस.पी. अमन सिंह राठौड़ और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यूनिटी मार्च के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शिवपुरी में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर आयोजित विद्यार्थी विमर्श कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में कई स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने विचार रखे।मंत्री तोमर ने कहा कि अगर देश में एक साथ चुनाव होंगे, तो जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों पर अधिक ध्यान देने और राष्ट्र के उत्थान के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!