Press "Enter" to skip to content

हाईटेंशन तार की चपेट में आई बालिका का कटा हाथ, परिजन ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक मदद / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कलेक्ट्रेट कार्यालय से है जहां ग्राम अम्हारा थाना इंदार की नाबालिग बालिका कु. रूली आदिवासी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। करंट लगने से उसका बायां हाथ काटना पड़ा। बालिका के दादा मुन्ना आदिवासी ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर नातिन रूली के लिए विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने, शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग की है।

परिजनों ने बताया कि हार्वेस्टर चालक की लापरवाही से गांव में हाईटेंशन लाइन का खंभा तीन महीने पहले टूट गया था, पर विभाग ने अब तक उसे बदला नहीं। नतीजा यह हुआ कि तार नीचे झूल रहे थे और इसी दौरान बालिका उनसे संपर्क में आ गई। घटना के संबंध में थाना इंदार में एफआईआर दिनांक 07 नवंबर 2025 को दर्ज की जा चुकी है। परिजनों का कहना है कि बालिका के पिता का निधन हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!