Press "Enter" to skip to content

आधी रात को महिला के घर में घुसकर जबरदस्ती: पुलिस सुन नही रही एसपी से गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। थाना बामौरकला पुलिस पर एक महिला ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। भरसूला गांव निवासी 26 वर्षीय महिला पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर बताया कि 9 नवम्बर की रात करीब 1:30 बजे गांव का एक व्यक्ति संजीव लोधी उसके घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला के चिल्लाने पर उसका पति जाग गया और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया।

सूचना देने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर बाहर रोड पर छोड़ गई, लेकिन थाने नहीं ले गई। अगले दिन जब पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने उसके बताए अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि अपनी मर्जी से आवेदन लिखकर उसके हस्ताक्षर करा दिए। बाद में पति से पढ़वाने पर महिला को पता चला कि आवेदन में घटना का सही विवरण नहीं है। छेड़छाड़ का कोई जिक्र नहीं है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कहा है कि थाना पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी और उसे थाने से भगा दिया। अब उसने न्याय की गुहार लगाते हुए पूरी घटना की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!