शिवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल मात्र दो घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फरियादी दर्शन पुत्र अंगद गोस्वामी उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 आदिवासी बस्ती बैराड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 8 नवंबर को बीरू होटल के सामने से उनकी मोटरसाइकिल टीव्हीएस स्पोर्ट क्रमांक एमपी 33 एमजी 4922 चोरी हो गई थी।
घटना के बाद बैराड़ थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे से आरोपी सोनू पुत्र विजय सिंह आदिवासी (20 वर्ष), निवासी ऊटीला, जिला ग्वालियर को चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामद बाइक की कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई गई है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक तेज सिंह गौड़, आरक्षक अतर सिंह रावत, रविन्द्र धाकड़, ज्ञान सिंह रावत, संदीप राठौर एवं लाल सिंह की अहम भूमिका रही।







Be First to Comment