Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी जिले में ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण प्रारंभ, 6932 किसानों ने कराया पंजीयन, 3375 किसानों को मिला उर्वरक / Shivpuri News

शिवपुरी: किसानों को उर्वरक की उपलब्धता में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में शिवपुरी जिले में खाद वितरण हेतु ई-टोकन प्रणाली लागू की गई है। इस व्यवस्था के माध्यम से किसान अब बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय पर अपना उर्वरक प्राप्त कर रहे हैं।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जिले के सभी किसानों से नई एसएमएस प्रणाली में सहयोग करने की अपील की है ताकि प्रत्येक किसान समय पर अपना खाद प्राप्त कर सके। जिले के जो भी किसान उर्वरक लेना चाहते है, वे 07492-181 पर कॉल कर, क्यूआर कोड एवं लिंक shivpuri.nic.in/en/e-token के माध्यम से अपना पंजीयन कराएं।
सोमवार को जिले में कुल 6932 किसानों ने ई-टोकन प्रणाली के तहत पंजीयन कराया, जिनमें से 3375 किसानों को सुगमता पूर्वक उर्वरक वितरित किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 10792 किसानों द्वारा ई-टोकन प्रणाली में पंजीयन किया जा चुका है। वितरण प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखते हेतु किसानों को केवल एक दिन में एक ही टोकन जारी किया जा रहा है।
पंजीयन प्रक्रिया अत्यंत सरल रखी गई है। किसान 07492-181 नंबर पर कॉल कर या वेबसाइट shivpuri.nic.in/en/e-token पर अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के समय किसानों को अपने खसरा नंबर, रकबा, ग्राम एवं तहसील संबंधी जानकारी भरनी होती है। पंजीयन कार्य शासकीय अवकाशों को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित है। प्रत्‍येक कूपन की वैधता एसएमएस में दिए गए निर्धारित समय तक ही रहेगी। यदि किसी किसान द्वारा निर्धारित समय पर उठाव न किए जाने की स्थिति में उसे पुन: पंजीयन करना होगा। सोमवार, 10 नवम्बर से पूरे जिले में उर्वरक वितरण का कार्य पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है। इस पहल से न केवल किसानों को सुविधा मिल रही है, बल्कि अनावश्यक भीड़ और समय की बचत भी सुनिश्चित हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!