शिवपुरी: महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दीनाभाना बहुजन संगठन पार्टी ने ज्ञापन सौंपकर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा पर कठोर कार्रवाई की मांग की हैं.
जानकारी के अनुसार दीनाभाना बहुजन संगठन की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सपना नहारिया ने बताया कि हाई कोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा बार-बार संविधान मुर्दाबाद के नारे लगाकर एससी एसटी एक्ट खत्म करने की बात कर रहे हैं. ऐसे में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है और अगर यह खत्म होता है तो उसके बाद और बढ़ जाएगा. इस कारण से एससी एसटी एक्ट को खत्म को लेकर अनिल मिश्रा द्वारा बयान दिया जा रहा है ऐसे में उन पर दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही हाई कोर्ट में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति लगाई जाए. अगर यह मांग पूरी नहीं होती है तो दीनाभाना बहुजन संगठन मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा.







Be First to Comment