Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में नवाब सर्राफ की दुकान से सेल्समैन और दोस्त ने 60 हजार के जेवर किए चोरी, पुलिस ने ज़ेवर बरामद कर दोनों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी के सराफा बाजार में नवाब सर्राफ नाम की दुकान से करीब 60 हजार रुपए के सोने के जेवर चोरी हो गए। इस वारदात को दुकान का सेल्समैन कपिल धाकड़ और उसका दोस्त लक्ष्मण कुशवाह ने अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए आभूषण बरामद कर लिए हैं।

दुकान मालिक रितेश सांखला ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि कपिल धाकड़ उनके यहां सेल्समैन के रूप में काम करता था।

शिकायत के अनुसार, कपिल ने अपने दोस्त लक्ष्मण कुशवाह को दुकान पर लाया और बताया कि वह सोना खरीदने आया है। कपिल ने काउंटर पर 5 ग्राम वजनी सोने की चेन और अंगूठी दिखाई। उसी समय दुकान पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई और व्यापारी अन्य कामों में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद लक्ष्मण दुकान से चला गया, और कपिल ने कहा कि वह थोड़ी देर में लौटेगा, लेकिन वह भी फरार हो गया।

जब व्यापारी ने आभूषणों का बॉक्स चेक किया तो चेन और अंगूठी गायब मिली। व्यापारी और कर्मचारी उन्हें तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों कपिल धाकड़ और लक्ष्मण कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!