शिवपुरी: शहर में सैकड़ो की संख्या में विवाह घर होटल लॉज संचालित बने हुए हैं लेकिन इनमें पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण शादी समारोह होने पर शहर में घंटो जाम की स्थिति बन जाती है जाम की है समस्या आज की नहीं है बरसों पुरानी चली आ रही है ऐसे में प्रशासन ने अपनी आंख पर पट्टी बांध रखी है प्रशासन की तरफ से इन होटल लॉज और विभाग घरों पर कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है यही कारण है कि शहर में सैकड़ो विवाह घर होटल लॉज बिना पार्किंग के संचालित बने हुए हैं वर्ष 2025 के नवंबर माह से शादियां शुरू हो गई है ऐसे में प्रशासन का विवाह घरों पर कोई ध्यान नहीं है ग्वालियर रोड पर संचालित कमला हेरिटेज, होटल स्टार गोल्ड सहित अन्य विवाह घरों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है इन दोनों संस्थानो के बाद भी सैकड़ो ऐसे विभाग घर हैं जिनमें पार्किंग की व्यवस्था नहीं है कहने को शहर में कई समस्याएं व्याप्त बनी हुई है लेकिन जाम की समस्या भी इस शहर में बड़ी समस्या बन गई है ऐसे में शहर के जनप्रतिनिधि इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं वहीं प्रशासन भी इस समस्या को लेकर हमेशा की तरह इस बार भी शादियां शुरू होने से पहले अंधा कानून बना हुआ है शादियों के सीजन की पूर्व समय की बात करें तो इस शहर में पांच-पांच घंटे तक सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती थी बावजूद इसके इस शहर का प्रशासन पूर्व समय की तरह इस वर्ष भी अपने हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है अब देखना होगा कि शादियां शुरू हो गई है ऐसे में प्रशासन इन विभाग घरों को लेकर हरकत में आता है या फिर नहीं…?








Be First to Comment