शिवपुरी: शहर के लालमाटी क्षेत्र से गुरुवार शाम कोचिंग जाने निकला एक 14 वर्षीय छात्र लापता हो गया है। शुक्रवार सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। लापता छात्र कक्षा 7वीं का छात्र है और रात 7:30 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
लापता छात्र की पहचान अर्जुन धाकड़ (14) के रूप में हुई है, जो कक्षा 7वीं का छात्र है। उसके पिता रामसेवक धाकड़ ने पुलिस को बताया कि अर्जुन अपने चाचा हेमंत धाकड़ के साथ लालमाटी, शिवपुरी में रहता है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था।
जब रात 7:30 बजे तक अर्जुन घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने कोचिंग संचालक मुकेश धाकड़ से संपर्क किया। संचालक ने बताया कि अर्जुन उस दिन कोचिंग आया ही नहीं था। परिजनों ने रातभर शहर में उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला।
पुलिस ने जारी किया छात्र का हुलिया, तलाश जारी
कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लापता छात्र का हुलिया जारी किया है.
रंग: सांवला
कद: लगभग 4 फुट
बदन: इकहरा
पहचान: काले रंग की जैकेट, नीली जींस और काले जूते पहने थे। उसके साथ गुलाबी रंग का स्कूल बैग भी था।
कोतवाली में पदस्थ एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गुरुवार रात 12 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। छात्र लालमाटी क्षेत्र में अकेला जाता हुआ फिलहाल दिखाई दिया है। आगे के रास्तों के सीसीटीवी जांचे जा रहे हैं







Be First to Comment