शिवपुरी: बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को रोकने के लिए शिवपुरी में कई संगठनों ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है.
जानकारी के अनुसार आजाद समाज पार्टी काशीराम मध्य प्रदेश, दलित पिछड़ा समाज संगठन, अखिल भारतीय लोधी विमुक्त जनजाति संघ ने मिलकर आज कलेक्टर शिवपुरी को राष्ट्रपति के नाम बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा को रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा हैं.
उन्होंने बताया कि बाबा साहब के संविधान में धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करने जा रहे हैं. यह यात्रा न केवल संबैधानिक है बल्कि राष्ट्र विरोधी भी है. इसी कारण से सभी संगठनों ने आज कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम यात्रा को रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा हैं.







Be First to Comment