एसडीओपी प्रशांत शर्मा पहुंचे धरना स्थल पर लिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खनियाधाना से ज्ञापन
शिवपुरी: खनियांधाना थाना परिसर के बाहर मंगलवार से कांग्रेस पार्टी ने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया आज प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमें भारी संख्या में पीड़ितों ने भाग लिया कांग्रेस ने पुलिस पर सही तरीके से कार्यवाही न करने केआरोप लगाएं और साथ ही कहा कि क्षेत्र में पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत गरीब एवं आम जनता पर झूठे प्रकरण दर्ज हो रहे है। वहीं असली पीड़ित जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचते हैं, तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है और उल्टा उन्हीं पर कार्यवाही की जाती है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में एसपी शिवपुरी और एसडीएम पिछोर को भी ज्ञापन सौंपे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अब कांग्रेस ने जनता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया है। 4 नवंबर से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण धरना पांच दिनों तक जारी रहेगा। यदि तब तक कार्यवाही नहीं हुई, तो एसपी कार्यालय के सामने भी धरना दिया जाएगा।
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी ने कहा कि “पुलिस झूठे केस दर्ज कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। दो साल में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आमजन पर दबाव बनाकर प्रशासन से अपनी मनमानी करा रहे हैं।”
वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह जूदेव ने कहा कि “कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। एसपी से भी मुलाकात कर स्थिति बताई थी, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।”यदि पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज करने और आम जनता की अनसुनी करने का सिलसिला नहीं रोका तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।







Be First to Comment