Press "Enter" to skip to content

सृष्टि अग्रवाल बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, खतौरा का नाम किया रोशन, खतौरा क्षेत्र से पहली बार बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट / Shivpuri News

शिवपुरी की युवती सृष्टि अग्रवाल ने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंटसी CA की उपाधि प्राप्त कर नगर, परिवार और गुरुजनों का गौरव बढ़ाया है। सृष्टि अग्रवाल जो कि प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार श्रीमान राकेश अग्रवाल और श्रीमती गायत्री अग्रवाल की सुपुत्री हैं, इन्होंने आईसीएआई (ICAI) दिल्ली द्वारा आयोजित सीए फाइनल परीक्षा सितम्बर 2025 में सफलता हासिल की।
अपनी इस उपलब्धि पर सृष्टि ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रभु, अपने माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रेरणा से ही यह लक्ष्य प्राप्त हो सका है।
उनकी इस उपलब्धि से खतौरा नगर एवं परिवार में अपार खुशी का माहौल है। नगर के युवाओं के लिए सृष्टि अग्रवाल एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं, जिन्होंने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ निश्‍चय और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!