Press "Enter" to skip to content

पति की प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने कर ली थी आत्महत्या | Bhonti News

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ढला में 13 मई को एक महिला की कुएं में लाश मिली। शिनाख्त करने पर पता चला कि मृतक महिला पूजा पत्नी रोहित योगी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। वहीं महिला के पिता जगन्नाथ पुत्र फितूरी योगी निवासी ढला ने महिला के पति पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। जहां पता चला कि पूजा का पति शादी के बाद से ही महिला केा दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इस वजह से उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने रोहित येागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!