Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में एमएसपी से कम दर पर उपज बिक्री पर आपत्ति, किसान कांग्रेस ने फसल खरीदी रोक हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से धान और गेहूं जैसी फसलों की खरीदी पर लगी रोक तत्काल हटाने की मांग की है। संगठन ने कहा कि इस फैसले से किसानों को एमएसपी से कम दर पर उपज बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को पत्र लिखकर फसल खरीदी में असमर्थता जताना किसानों के हितों पर कुठाराघात है। इसके चलते किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

रावत ने कहा कि असमय हुई अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का तुरंत सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा राशि वितरित की जाए।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि राज्य सरकार फसलों की खरीदी पर लगी रोक तुरंत वापस ले और धान-गेहूं की खरीदी राज्य स्तर पर सुनिश्चित करे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को एमएसपी से कम दर पर उपज बेचने के लिए बाध्य न किया जाए।

किसान कांग्रेस ने भंडारण और परिवहन सुविधाओं के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने की भी मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में किसानों के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!