Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पुलिस पेट्रोल पंप के सामने प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, गर्भवती महिलाओं समेत कई घायल / Shivpuri News

शिवपुरी में पोहरी चौराहा स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में महिलाओं सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विवाद पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक प्लॉट को लेकर है। संतोष शर्मा, निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी, के पास इस प्लॉट की रजिस्ट्री होने का दावा है। वहीं, पुलिस पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले गगन कुशवाह का कहना है कि उन्होंने यह प्लॉट वर्ष 2010 में अपने चाचा रामकिशन कुशवाह से खरीदा था और उनके पास इसकी मूल रजिस्ट्री है। इसी संपत्ति विवाद को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा था.

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे यह विवाद हिंसक हो गया। फरियादी गगन कुशवाह के बयान के अनुसार, संतोष शर्मा, गिरीशपुरी गोस्वामी, रोहित गोस्वामी, रानू रघुवंशी और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

इस मारपीट में गगन कुशवाह, शिवचरन, रघुवीर, कलावती, उर्मिला, दिनेश, रमेश, रचना और शिवानी कुशवाह घायल हो गए। घायलों में शिवानी और रचना कुशवाह दो-तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही हैं।


पुलिस ने कुशवाह पक्ष की शिकायत पर संतोष शर्मा, गिरीशपुरी गोस्वामी, रोहित गोस्वामी, रानू रघुवंशी और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष ने अभी तक कोतवाली में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके आने पर उनकी ओर से भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!